दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर रात में कार्रवाई की कोई योजना नहीं
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शनकारियों पर रात में कोई बल प्रयोग या कार्रवाई (crackdown) करने की या उन्हें हटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया और कुछ बयानों में जो बातें कही जा रही हैं, वे सही नहीं हैं।आगे कोई नया फैसला या आधिकारिक आदेश जारी होता है तो उसके आधार पर ही अगला कदम उठाया जाएगा।
👉पूरा मामला क्या है?
यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि पुलिस रात में जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई कर सकती है।
इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई और कई प्रदर्शनकारियों में भी चिंता देखने को मिली।
🤔दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
. पुलिस के मुताबिक,जंतर-मंतर पर रात में किसी तरह का बल प्रयोग करने की कोई योजना नहीं है।
. प्रदर्शन को लेकर कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
.केवल आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करने की अपील की गई है।
🤔प्रदर्शन क्यों हो रहा है?
CJP के कार्यकर्ता और समर्थक जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है और हालात पर लगातार नजर रख रही है।
✌️दोनों पक्षों के बयान-
💯 अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई थी कि रात में प्रदर्शन खत्म कराने की कार्रवाई हो सकती है।
💯 दिल्ली पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।