CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात, संसद मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी; सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का विरोध प्रदर्शन लगातार गरमाता जा रहा है। CJP और छात्रों द्वारा प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है।
📌 प्रमुख मांगें:
- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
- शिक्षा प्रणाली में सुधार: नीट (NEET) और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग।
सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती
भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि यदि सरकार शिक्षा जवाबदेही पर सकारात्मक आश्वासन देती है, तो वांगचुक अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं।
🚫 दिल्ली पुलिस की सख्त हिदायत
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी भी तरह का जुलूस या प्रदर्शन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और छात्रों का जमावड़ा बना हुआ है।