UP Police Constable Eligibility Criteria 2026: योग्यता, आयु सीमा, लंबाई और शारीरिक परीक्षा की पूरी जानकारी
UP Police Constable Eligibility Criteria 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानकों (Physical Standards) को पूरा करना अनिवार्य है।
यदि आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दी गई पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी अवश्य पढ़ें।
UP Police Constable Eligibility: एक नज़र में
| विवरण (Parameter) | मानक (Requirements) |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण |
| राष्ट्रीयता | भारतीय नागरिक |
| पुरुष आयु सीमा (Gen) | 18 से 25 वर्ष (विशेष छूट नियमानुसार) |
| महिला आयु सीमा (Gen) | 18 से 28 वर्ष |
| आरक्षित वर्ग छूट | SC/ST/OBC को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की छूट |
पढ़ाई डिग्री (Educational Qualification)
- उम्मीदवार का भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अपीयरिंग (12वीं में पढ़ रहे) छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होते हैं; आपके पास आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पासिंग सर्टिफिकेट/मार्कशीट होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना में दी गई तिथि (आमतौर पर 1 जुलाई) के अनुसार की जाती है:
- सामान्य (General / EWS – पुरुष): 18 से 25 वर्ष
- सामान्य (General / EWS – महिला): 18 से 28 वर्ष
- आरक्षित वर्ग (UP के OBC / SC / ST): उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलती है।
शारीरिक नाप (Physical Standard Test – PST)
A. लंबाई (Height):
- पुरुष (General / OBC / SC): न्यूनतम 168 सेमी
- पुरुष (ST): न्यूनतम 160 सेमी
- महिला (General / OBC / SC): न्यूनतम 152 सेमी
- महिला (ST): न्यूनतम 147 सेमी
सीना / छाती (Chest – केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए):
- General / OBC / SC: बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)।
- ST वर्ग: बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी।
वजन (Weight – केवल महिला उम्मीदवारों के लिए):
- सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
फिजिकल टेस्ट/ दौड़ (Physical Test )
लिखित परीक्षा और PST पास करने के बाद उम्मीदवारों को दौड़ (Physical Test) पूरी करनी होती है:
- पुरुष उम्मीदवार: 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में।
- महिला उम्मीदवार: 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में।
राष्ट्रीयता (Nationality)
- उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। (तिब्बती शरणार्थी या भारतीय मूल के व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आए हों, वे भी शर्तों के तहत पात्र हैं)।
- UP Shadi Anudan Yojana 2026: गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए मिलेगी सरकारी मदद, जानें पात्रता, दस्तावेज और Online Apply प्रक्रिया
- PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे ₹5,000 से ₹6,000, जानें पात्रता, दस्तावेज और Online Apply का तरीका
- PM Ujjwala Yojana 2026: महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन के साथ मिलेगा चूल्हा व पहली रिफिल, जानें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका
- KCC Loan 2026: Kisan Credit Card से खेती के लिए लोन कैसे लें? जानें ब्याज दर, पात्रता और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
- UP e-District Portal 2026: आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाएं, जानें Apply से Verification तक का तरीका